हाजीपुर, फरवरी 2 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को गंगाब्रिज थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना एवं सिरिस्ता के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, दागियों के सत्यापन, दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं शराब भट्ठियों के विनष्टीकरण करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण एवं पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...