शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- एसपी राजेश द्विवेदी ने खुदागंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लंबित और प्रचलित विवेचना की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार और साफ सफाई देखी है। वहीं थाना परिसर में स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र एवं शिशु केंद्र का शुभारंभ किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने शिशु ग्रह में मौजूद बच्चों को चॉकलेट वितरित किए। इस दौरान एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...