रांची, अप्रैल 30 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति एवं आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने न्यायालय परिसर में मौजूद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आनेवाले लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सतत निगरानी जरूरी है। एसपी ने न्यायालय हाजत का भी निरीक्षण किया, जहां बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.