आगरा, मार्च 25 -- एसपी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार की देर शाम सोरों कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरे एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों को चैक किया, आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने सोरों कोतवाली में पहुंचकर मिशन शक्ति केन्द्र, आगंतुक रजिस्टर चैक किया। थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर चैक किया, जो भी कमियां मिलीं, उन्हें शीघ्र सुधारने, थाना के समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक कर उनका रख-रखाव दुरुस्त करने के लिए कहा। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह, भोजनालय का निरीक्षण किया। थाना परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त किये जाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों लोकेश भाटी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.