साहिबगंज, नवम्बर 29 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के विज्ञान भवन में शुक्रवार को एसपी अमित कुमार सिंह ने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पर टिप्स दिये। कार्यक्रम का शुभारम्भ एसपी ने कॉलेज के प्राचार्य के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज में संगीत शिक्षक प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने एसपी के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ .ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने एसपी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिंह ने आगत अतिथि को मोमेंटो भेंट कर अतिथि का परिचय कराया । स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सैयद रजा इमाम रिजवी ने साहिबगंज कॉलेज के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी। उधर, एसपी ने विद्यार्थियों की ओर से कैरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.