सहरसा, फरवरी 13 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मैना-अरसी मुख्य मार्ग स्थित सुरसर नदी किनारे गुरुवार को 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक की सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज व काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। जांच के दौरान शव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बोरे में युवक का कटा सिर बरामद किया गया, जिस पर गहरे जख्म के निशान पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी अधीक्षक हिमांशु कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान प्राथमिकता है। मामले के उद्भेदन हेतु एसआईटी का गठन कर डॉग स्क्वॉड, बैग व एफएसएल टीम से जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.