कौशाम्बी, मार्च 24 -- एसपी राजेश कुमार ने जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। प्रत्येक दिवस की तरह मंगलवार को भी उन्होंने जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को ऑनलाइन सुना। सभी मामलों की वस्तुनिष्ठ समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...