लखीसराय, अप्रैल 3 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। एसपी प्रेरणा कुमार गुरुवार को सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे ओर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की आंतरिक व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई कड़े निर्देश दिए। एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर और कार्यालय की साफ-सफाई का अवलोकन किया, जिसे देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात, उन्होंने थाने के विभिन्न सिरिश्तों की जांच की और लंबित केस डायरी का गहराई से अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कई पुराने मामले अब भी लंबित हैं, जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि साक्ष्यों के आधार पर कांडों का जल्द से जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.