सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व एवं नक्सलियों के मनाए जा रहे दमन विरोधी सप्ताह के मद्देनजर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। मौके पर उन्होंने थाना की विभिन्न संचिकाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। इस क्रम में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी संचिकाओं को अद्यतन रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्ती करने एवं विशेष सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त थाना भवन, पुलिस बैरक एवं किचन का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, रखरखाव एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एसपी ने मुहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारियों...