लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन पर साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। परेड में बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को ड्रिल करायी गई। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल व विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी और प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने व नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने पुलिस लाइन की सभी शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों का अवलोकन किया और आरआई व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव व उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर मेस का निरीक्षण कर भोजनालयों में समस्त मूल भूत सुविधाओं सहित भोजन की ...