समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, वहीं कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए। एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, प्रवेक्षक आशुतोष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.