चम्पावत, मार्च 5 -- एसपी रेखा यादव ने भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को एसपी ने सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। फायर सीजन के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता के निर्देश दिए। साथ ही मेला क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किए जाने को भी कहा। बाद में एसपी ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चौकी बैराज और शारदा नदी में स्थित घाटों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.