एसपी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- टेवां स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान रविवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा, पौधरोपण केवल अभियान नहीं बल्कि, आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। हरित धरती-समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.