बागेश्वर, जनवरी 30 -- पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता तथा शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित फिटनेस के लिए प्रेरित किया। जवानों को परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिसमें जनपद के सभी थानों, शाखाओं, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर स्थित क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा तथा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, मनीष शर्मा, प्...