सिमडेगा, अप्रैल 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ एक विस्तृत डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी के दौरान प्राप्त अनुभवों, चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.