महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेन्द्र मीना ने पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। शस्त्रागार में हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर देखने के साथ ही थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख मालखाना, जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड, हवालात की स्थिति, पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र सीसीटीएनएस सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलें आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। यथाशीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनमानस की समस्याओ को सुनने तथा तत्काल विधिक कार्यवाह...