अमरोहा, फरवरी 17 -- एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार रात डायल 112 की पीआरवी का आकस्मिक निरीक्षण किया। लोकेशन पर पहुंचे एसपी ने वाहन की स्थिति, उपलब्ध संसाधन, शस्त्र-उपकरण, बॉडी कैमरा/वायरलेस सेट, जीपीएस सिस्टम, रजिस्टर एवं रिस्पॉन्स टाइम की स्थिति को देखा। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से शालीन व्यवहार बनाए रखने की बात कही। कहा कि आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए आपातकालीन कॉल प्राप्त होने पर न्यूनतम समय में मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पीआरवी को निरंतर सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...