बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रैतिक परेड का पूर्वाभ्यास निरीक्षण पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने किया। अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में परेड की सभी टुकड़ियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास किया। 26 जनवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:30 बजे से होगा, 09.30 बजे मुख्य अतिथि ध्वज फहराएंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...