हाथरस, जून 18 -- हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा बुधवार को कोतवाली हसायन में जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक लोकार्पण किया। साथ ही उनके द्वारा थाना हसायन का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का पूजा-अर्चना और फीताकाट कर लोकार्पण किया । इसी दौरान थाना हसायन परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक आदि का निरीक्षण किया और प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही एसपी द्वारा प्रशिक्षु आरक्षीगणों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सिकंदरार...