एसपी ने किया थाना रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण
उरई, जुलाई 20 -- माधोगढ़। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रविवार रात थाना रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यों की समीक्षा की और कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ और पुलिस बल के साथ थाना रामपुरा क्षेत्र में स्थित अंतर्राज्यीय बार्डर पर पहुंचे। वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।एसपी ने सबसे पहले थाना कार्यालय पहुंचकर महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र और महिला/साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों की जांच की गई। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव पर जोर देते हुए लंबित विवेचनाओं के समय से निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jamshedpu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.