अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि , पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार गुरूवार को जोगबनी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना एवं अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सजगता और निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-सुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान थाने के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...