पाकुड़, अगस्त 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह पाकुड़ के द्वारा कोर्ट सुरक्षा नोडल पदाधिकारी-सह-पुलिस उपाधीक्षक (मु०), पाकुड़ एवं कोर्ट सुरक्षा प्रभारी के साथ जिला व्यवहार न्यायालय परिसर, पाकुड़ एवं न्यायाधीशों के आवासीय परिसर का सुरक्षा जांच किया गया। जांच के दौरान न्यायालय परिसर में प्रतिनियुक्त सुरक्षाबलों को गार्ड होशियार की कार्रवाई करायी गयी तथा न्यायालय परिसर की चारदिवारी, मोर्चा, चारदिवारी में लगे कॉन्सर्टिना वायर, न्यायालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरा/डीएफएमडी/एचएचएमडी कोर्ट हाजत / कैदी स्कॉर्ट एवं अन्य प्रतिनियुक्त जवानों द्वारा किये जा रहे फ्रिस्किंग ईत्यादि की समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत न्यायालय सुरक्षा में प्रतिनियुक्त जवानों को न्यायालय सुरक्षा हेतु पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची से निर्गत एसओपी / दिशा-निर्देशो...