चतरा, मई 4 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने रविवार को थाना का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ बनाए रखें। उन्होंने अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। साथ ही थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, हाजत, ड्यूटी रजिस्टर और केस डायरी की भी जांच की। साफ-सफाई और अभिलेखों के संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प...