हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग इचाक हिटी। एसपी अमन कुमार ने मंगलवार को ईचाक थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विधि-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के सभी सरकारी पंजों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों, वारंट, कुर्की-जब्ती, चरित्र सत्यापन और पासपोर्ट सत्यापन से जुड़ी फाइलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।अवैध यह भी पढ़ें- लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन मादक...