एसपी ने कांवड़ मार्गों, शिविरों और बैरियरों का किया निरीक्षण
अमरोहा, अगस्त 9 -- एसपी लखन सिंह यादव ने शनिवार को जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्गों पर स्थापित बैरियरों, शिविरों और विभिन्न स्थानों पर संचालित भंडारों का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को लेकर निर्देश दिए। साथ ही आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने की बात कही। कांवड़ शिविरों एवं भंडारा आयोजकों से समन्वय बनाकर स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: सुरक्षा ड्यूटी के बीच मिशन शक्ति टीम ने महिला कांवड़ियों को किया जागरूक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.