लखीसराय, फरवरी 25 -- सूर्यगढ़ा। एसपी अवधेश दीक्षित ने सोमवार की रात में स्थानीय आदर्श थाना के विभिन्न कांडों की समीक्षा की। खासकर लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उसे जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। बता दें कि सोमवार की देर शाम एसपी थाना पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के पश्चात अनुसंधान, अंतिम प्रपत्र एवं गिरफ्तारी संबंधित जानकारी लेने के बाद लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उसे जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार, एसआई निशा कुमारी, नित्यानंद कुमार, पन्नालाल, अनिल कुमार, मो . खुर्शीद, मो. आलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.