औरंगाबाद, जनवरी 22 -- गोह थाना में गुरुवार को बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने करीब सौ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे और कार्यक्रम का निर्धारित समय तीन बजे रखा गया था। हालांकि एसपी करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे। उन्होंने जमीन विवाद से संबंधित मामलों को संबंधित अधिकारियों के पास अग्रसारित किया और पुलिस से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कनीय पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जनता दरबार में सागरपुर निवासी मृत्युंजय शर्मा, अजान गांव के अरविंद दास, सोसुना गांव के रंधीर पासवान, पिपरा गांव के रंजीत मिस्त्री, गोह की सरपंच मनोरमा देवी सहित कई लोगों ने लिखित आवेदन देकर अपनी समस्याएं रखीं। थाना परिसर में पंडाल और कुर्सियों की व्य...