एसपी ने कड़ा रुख अपनाया, पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
आगरा, जून 1 -- सोरों कोतवाली इलाके में संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण आग और विस्फोट हादसे में एक नाबालिग किशोर की मौत व चार घायल होने की घटना में अधिकारियों की गाज चौकी प्रभारी पर गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी मानपुर नगरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस कार्यवाही से पुलिस कर्मियों में सतर्कता के मामले में हलचल काफी बढ़ गई है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह की ओर से पदभार संभालने के बाद सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये थे कि, यदि किसी थाने चौकी क्षेत्र में पटाखे या आतिशबाजी का पंजीकृत कोई दुकान या फैक्ट्री चलती है तो उसकी ठीक तरह से मानकों की जांच कर ली जाए। इसके बाद भी विगत रोज पंजीकृत पटाखा फैक्ट्री में नाबालिग किशोर काम कर रहे थे, जिसकी रिपोर्ट चौकी प्रभारी बलवीर सिंह की ओर से पुलिस अधीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.