उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष कदौरा प्रभात सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन में स्थानांतरित किया गया है। वहीं सिरसाकलार के थानाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार सिंह को कदौरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एसओजी प्रभारी वरुण प्रताप सिंह को सिरसाकलार थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस फेरबदल को पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...