संभल, अप्रैल 25 -- संभल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। एसपी ने संजीव कुमार बानियान नखासा से हयातनगर, उमेश सोलंकी हयातनगर से नखासा, सुधीर पंवार हजरतनगर गढ़ी से संभल, राजीव कुमार मलिक गुन्नौर से बहजोई, अजय कुमार साइबर सेल से थाना साइबर क्राइम, जितेन्द्र कुमार वर्मा कैलादेवी से कुढ़फतेहगढ़, राधेश्याम शर्मा प्रभारी आरटीसी से थाना कैलादेवी, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी फिल्ड यूनिट से प्रभारी साइबर सेल, अमरीश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम से पुलिस लाइन, गजेन्द्र सिंह कोतवाली संभल से पुलिस लाइन, लोकेन्द्र त्यागी प्रभारी कुढ़फतेहगढ़ से अपराध शाखा भेजा...