घाटशिला, अप्रैल 9 -- घाटशिला। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बुधवार को घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में कैंप लगाया। जिसमें घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र के फरियादी समस्या लेकर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण एसपी ने फरियादी की समस्या को सुन उनके निदान को ले थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिया। इस क्रम में चाकुलिया के नरसिंहपुर निवासी कृष्णा पातर ने ग्रामीण एसपी से कहा कि उनकी पत्नी चंपा सबर पिछले 23 फरवरी को उन्हें बिना बताए घर से निकली थी। आजतक वापस लौट कर नही आई। चाकुलिया थाना में भी आवेदन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही उनकी पत्नी उनको वापस मिली है। मौके पर एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, घाटशिला थाना प्रभारी राजेन्द्र मुंडा, मउभंडार ओपी प्रभारी नीरज गुप्ता समेत कई थाना प्रभारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...