गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व स्तरीय एसआईएस लिमिटेड सिक्योरिटी कंपनी के केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र बेलचंपा में शनिवार को विंटर कराटे कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसमें पूरे भारत से करीब 350 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मौके पर अधिकारी कैडर जीटीओ 40वें की ओर से परेड और मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। उसके बाद एसपी ने ऑल इंडिया विंटर कराटे कैंप का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। जानकारी देते हुए जोनल कमांडेंट रमेश जायसवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण 27 से 30 दिसंबर तक चलेगा। उसमें हमारे सभी जवानों और ऑफिसर्स समेत स्पेशल स्क्वाड के लिए बहुत उपयोगी है। उससे उन्हें अपने लाइफ में कैसे सरवाइव करना है, कैसे आत्मरक्षा करना है और कैसे दूसरों को सुरक्षा देना है यह जानकारी दी गई। मौके पर दिल्ली मुख्यालय से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.