हजारीबाग, अप्रैल 23 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से नव पदस्थापित एसपी अमन कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिस तरह ताबड़तोड़ एक्शन लिया है और एक दर्जन से अधिक थाना का निरीक्षण किया है। एसपीके इस अंदाज से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वही आम जनता में पुलिस के प्रति नई संवेदनशील तस्वीर देखने की उम्मीद जगी है। क्योंकि एसपी ने योगदान देने के बाद से ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 18 अप्रैल को कार्यभार संभालने के बाद बड़कागांव अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना का निरीक्षण किया। दूसरे दिन उन्होंने पुलिस सभागार में एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की और अगले ही दिन जिले के एक दर्जन से अधिक थानों का औचक निरीक्षण कर फील्ड के हालातों का जायजा लिया। एसपी अमन कुमार...