मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- उम्मीद के अनुरूप काम न करने वाले और जनपद मैनपुरी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने निरीक्षक, उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। पिछले दिनों हुई कानून व्यवस्था की बैठक में पुलिसिंग की समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया। एसपी ने निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, मानवाधिकार आयोग, अंगुल छाप, पासपोर्ट सेल बनाया गया है। एसआई जय सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सदर हवालात, एसआई धर्मेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी नवीगंज थाना बेवर, एसआई राजकुमार गौतम को चौकी प्रभारी नवीगंज थाना बेवर से पुलिस लाइन भेजा गया है। एसआई जितेंद्र कुमार तोमर को चौकी प्रभारी नवाटेढ़ा थाना बरनाहल से थाना बरनाहल, एसआई प्रवीन कुमार को चौकी प्रभारी रेलवे गेट थाना कोतवाली से चौकी प्रभा...