एसपी ने असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की
संतकबीरनगर, मई 28 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मई में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।उन्होने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के दौरान पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हो सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.