एसपी ने अमरपुर थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश
बांका, अगस्त 30 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| बांका एसपी अमितेश कुमार ने शनिवार को अमरपुर थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरपुर एवं बांका सदर थाना में लंबित पड़े मामलों की समीक्षा की तथा ऐसे मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के सीआईडी प्रभाग द्वारा लंबित मामलों की मॉनिटरिंग की जाती है। इसे लेकर हर महीने ऑनलाइन मीटिंग भी होती है। उन्होंने बताया कि बांका सदर एवं अमरपुर थाना में लंबित कांडों की संख्या औसत से करीब तीन गुना ज्यादा है। एसपी ने कहा कि कांडों के अनुसंधान के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसमें जख्म प्रतिवेदन समय पर नहीं मिलना, दस्तावेजी साक्ष्य का विभागीय कार्यालय से सत्यापन कराने में विलंब, दूसरे जिले या राज्यों से संबंधित व्यक्तियों के सत्यापन आदि शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.