संभल, जनवरी 2 -- सर्दी और घने कोहरे के बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया, जिसमें सीओ यातायात दीपक तिवारी, यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान और एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया और यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही हेलमेट के अनिवार्य उपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और दोपहिया वाह...