साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। एसपी अमित कुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी की । अपराध गोष्ठी में आगामी 23 अप्रैल को साहिबगंज जिला से सटे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद व मालदा जिला में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई। बॉर्डर एरिया की सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की एवं उसके शीघ्र अनुसंधान पूरा करने पर जोर दिया। थाना प्रभारी को नियमित रूप से फरियादियों की शिकायत सुनने के खास निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर थाना में शिकायत लेकर पहुंचे तो जांच कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें। केस दर्ज करने के नाम पर किसी भी फरियादी को बेवजह थाना का चक्कर ल लगावें। ऐसी शिकायत मिलती है तो तुरंत संबंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.