मेरठ, नवम्बर 15 -- मवाना। गुरुवार देर रात एसपी देहात अभिजीत कुमार ने सीओ मवाना कार्यालय और थाना मवाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयी अभिलेखों, शिकायत निस्तारण, पुलिस कार्यप्रणाली और थाने की व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी देहात सबसे पहले सीओ मवाना कार्यालय पहुंचे, जहां रजिस्टर संख्या चार, जेट रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टर, गार्ड फाइल, सत्यापन रजिस्टर और लाइसेंसी शस्त्र रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने सीओ मवाना पंकज लवानिया को सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद वह एसपी देहात मवाना थाना पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों में समय पर अद्यतन, दस्तावेजों के रखरखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.