मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के गांव असदपुर अड्डे के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सोमवार देर शाम एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने मार्ग पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्देश दिए कि मार्ग पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि शनिवार को मुरादाबाद-संभल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर की टक्कर में दो बच्चों समेत चार लोगों की जान चली गई थी। यह भी पढ़ें- दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए सुझाव हादसा इतना भयावह था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों और उनकी मां ने उपचार के दौरान ...