आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण अपर पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडारण जनपद सीतापुर हो गया है। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर, माला पहना कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, क्षेत्राधिकारी बूढनपुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...