एसपी ग्रामीण ने किया खुर्जा देहात थाने का औचक निरीक्षण
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने सोमवार को थाना खुर्जा देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने मिशन शक्ति केंद्र, थाना अभिलेख, आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण, विवेचनाओं के निस्तारण, माल निस्तारण, आगंतुक रजिस्टर और जनसुनवाई की स्थिति देखी। इसके अलावा मैस की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों की निगरानी, गैंग सदस्यों पर नजर रखने तथा गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तामील की भी समीक्षा की। एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने, हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.