बरेली, जनवरी 30 -- नवाबगंज। एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा ने गुरुवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अभिलेखों का रख रखाव ठीक ठाक नहीं मिला। वहीं थाने के मैस के गैस चूल्हे में लगा पाईप भी काफी पुराना मिला। जिसे उन्होंने तत्काल बदलवा दिया। गुरुवार दोपहर पौने दो बजे थाने के निरीक्षण को पहुचे एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। उन्होंने महिला हेल्पडेस्क,बैरक, हवालात व मालखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अभिलेखों का रख रखाव हेड मोहर्रिर को दो दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साफ सफाई देख उन्होंने कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव की तारीफ की। इस दौरान सीओ नीलेश मिश्र, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: फोटो-3 थान...