काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर। एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने रविवार को चैती मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चैत्र मास के पहले नवरात्र से मां बाल सुंदरी देवी का ऐतिहासिक चैती मेला शुरू हो रहा है। मां भगवती का डोला 25 मार्च को पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान से मेला परिसर स्थित मंदिर के गर्भगृह पहुंचेगा और 31 मार्च को वापस जाएगा। एसपी क्राइम ने मेला क्षेत्र, मंदिर परिसर, दुकानों के बीच रास्तों और खेला-तमाशा क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और सिविल ड्रेस में महिला-पुरुष फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों, पॉकेट गिरोह और छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी क्राइम ने मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.