चित्रकूट, अगस्त 14 -- चित्रकूट। गणतंत्र दिवस पर केन्द्र सरकार ने एसपी अरुण कुमार सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया है। एसपी ने पुलिस सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। उनके सेवाकाल में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा व पुलिसिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए है। उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए पूर्व में उनको वर्ष 2015 में डीजी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, 2016 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक व 2020 में डीजी गोल्ड प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस 2026 पर 1,057 पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं जेल ...