दुमका, अगस्त 12 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक की सीटों में भारी कटौती किए जाने के विरोध में एसपी कॉलेज में छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया। छात्र समन्वय समिति के बैनर तले पिछले 5 दिनों से चल रहे इस आंदोलन को विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया। आंदोलनकारी छात्रों का कहना था कि इस बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में विभिन्न विषयों की सीटें अचानक कम कर दी गई हैं। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का दाखिला अधर में लटक गया है। दुमका और आसपास के ग्रामीण इलाकों के गरीब छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसी मांग को लेकर छात्र एसपी कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- महिला विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए आजसू युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन सोमवार को विश्वविद्यालय ...