बाराबंकी, जून 2 -- असन्द्रा (बाराबंकी), संवाददाता। सड़क हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी असन्द्रा पुलिस करीब दो सप्ताह तक कार्रवाई से बचती रही। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के बाद समय से तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्राम असन्द्रा निवासी रंजना पत्नी रामकृष्ण ने बताया कि आठ मई को उनके पुत्र शिव पूजन यादव को असन्द्रा-जरौली मार्ग पर मिर्चिया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।परिजनों यह भी पढ़ें- 14 दिन तक टालती रही पुलिस, एसपी के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज का कहना है कि उन्होंने 22 मई को थाना असन्द्रा में लिखित श...