बगहा, फरवरी 22 -- बगहा।बिहार पुलिस के पुलिस सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एसपी रामानंद कौशल के नेतृत्व में बगहा पुलिस केन्द्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुलिस केन्द्रवपरिसर की साफ-सफाई की। इस अभियान के तहत पुलिस केन्द्र परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक और आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई। साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने तथा कार्यस्थल को स्वच्छ और अनुशासित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि स्वच्छता केवल परिसर की सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देती है । स्वच्छ वातावरण में कार्य करने से कर्मियों का मनोबल ऊंचा रहता है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.