हाजीपुर, जून 17 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर बुधवार की देर शाम अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जिलेवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर संध्याकालीन सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाइक का डिक्की, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की गहन जांच किया गया। गाड़ी का कागजात अधूरे मिलने पर कई वाहनों का चालान भी काटा गया। - घनश्याम यह भी पढ़ें- एसपी के निर्देश पर जिले भर में चला वाहन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...