पीलीभीत, मार्च 2 -- दियोरिया। कोतवाली के भगवतीपुर निवासी रामलली पत्नी रामस्नेही ने बेटी सोनम की शादी बिलसंडा में नवदिया मरौरी निवासी प्रेमराज के पुत्र भारत के साथ तय की थी। आरोप है कि शादी 25 फरवरी की तारीख में तय होने के बाद भारत की मां व ताई ने अतिरिक्त धनराशि की व बाइक की डिमांड कर दी। इस पर रामलली ने असमर्थता जताई तो रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। आरोप हैं कि पंचायत में वर पक्ष ने मां बेटी की हत्या करने की धमकी दी। मामले में बिलसंडा पुलिस को तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज न होने पर रामलली ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देशों पर पुलिस ने भारत, प्रेमराज, ताई उर्मिला देवी व भारत की मां विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.